वाराणसी :- दिन भर की तीखी धूप से बेहाल लोगों ने शाम तक राहत की सांस ली। दिन की धूप अब असहाय होती जा रही है। हालांकि, बीते 3 दिनों से तापमान लगातार नॉर्मल से 1-2 डिग्री कम ही आ रहा है। रविवार को शहरी इलाके का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 नीचे 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रात का तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटे में तापमान इसी तरह से रहेगा। इसके बाद दिन का पारा 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। अगले पांच दिनों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
