Home » शहर » सोनभद्र साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराए ठगी के 7 लाख 17 हजार रुपए

सोनभद्र साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराए ठगी के 7 लाख 17 हजार रुपए

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के नेतृत्व में थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदिका प्रियंका सिंह पुत्री अमरनाथ सिंह निवासिनी टोला चेतवा ग्राम जरहा थाना बीजपुर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर निर्धारित प्रारुप में नोटिस देकर 07 लाख 17 हजार रुपये को आवेदिका के मूल खाते में वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी कर्मचारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
बरामद करने वाली टीम का विवरण-प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना,सोनभद्र,उ0नि0 मनोज कुमार सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र,कंप्यूटर ऑपरेटर विकास मौर्या,का0अखिलेश कुमार,का0 जीतेन्द्र कुमार,का0शैलेश विक्रम, म0का0शारदा साइबर क्राइम पुलिस थाना,सोनभद्र।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!