सोमवार की सुबह अपने सहयोगियों के साथ प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने गए डॉ मनोज त्रिपाठी ने यह आरोप लगाया कि हम लोग सुबह 4:45 पर दर्शन करने के लिये लाइन में थे इसी बीच गर्भगृह के पास पूर्वी गेट पर खड़े दरोगा अमरेश कुमार सिंह ने उनके साथ बत्तमीजी करते हुए गालियों का प्रयोग किया और देख लेने की धमकी भी दिया। गर्भगृह पर कार्यरत दरोगा के इस दुर्बयवहार से आहत डॉ त्रिपाठी ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कर रहे दर्शनार्थी के साथ जब दरोगा का यह कृत्य है तो आम दर्शनार्थी के साथ क्या होता होगा। डॉ मनोज त्रिपाठी ने इसकी शिकायत वहां के पीआरओ से करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी से इस बत्तमीज दरोगा को मंदिर परिसर से हटाने की मांग किया है। इस पूरे घटनाक्रम को सीसी टीवी के माध्यम से देखा जा सकता है।




