Home » भारत » अग्निशमन विभाग के रिस्पांस टाइम में आया सुधार, 151 दिन में बचाई 339 लोगों की जान

अग्निशमन विभाग के रिस्पांस टाइम में आया सुधार, 151 दिन में बचाई 339 लोगों की जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

अग्निशमन विभाग के रिस्पांस टाइम में सुधार आया है। मौजूदा साल में अग्निशमन विभाग का वाहन आग लगने या मुश्किल में फंसे लोगों की सूचना मिलने पर 12 मिनट में मौके पर पहुंचता है। इस साल एक जनवरी से 31 मई तक अग्निशमन विभाग के पास आग लगने और रेस्क्यू के लिए 682 कॉल आई। इस दौरान 339 इंसानों और 27 मवेशियों की जान बचाई गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि फायर स्टेशन की स्थापना में वृद्धि, उपकरणों के आधुनिकीकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार ने आपात सेवा के रिस्पांस टाइम में कमी लाई है। वर्ष 2023 में औसत रिस्पांस टाइम 21 मिनट था। जो 2024 में घट कर 17 मिनट हो गया। मौजूदा वर्ष में अग्निशमन विभाग का औसत रिस्पांस टाइम 12 मिनट का है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद हर सेकंड कीमती होता है। ऐसे में सही समय पर सूचना मिल जाने पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई संभव हो पाती है।

फायर स्टेशन की संख्या बढ़ी तो सुधरा रिस्पांस टाइम मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले में 7 फायर स्टेशन काम कर रहे हैं। इनमें दो अस्थाई तौर पर स्थापित है। शहरी क्षेत्र में भेलूपुर, चेतगंज और कोतवाली में फायर स्टेशन है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अलग फायर स्टेशन है। पिंडरा तहसील में फायर स्टेशन है। अस्थाई तौर पर रोहनिया और चोलापुर में फायर स्टेशन बनाए गए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन और फायर स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसमें से एक राजातालाब खजूरी के लिए फायर स्टेशन स्वीकृत हो चुका है। कुरु और सारनाथ में फायर स्टेशन प्रस्तावित है।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!