शक्तिनगर(सोनभद्र)। केऔसुब द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 से दिनांक 20 अप्रैल 2025 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। दिनांक 20 अप्रैल 2025 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह एनटीपीसी शक्तिनगर कर्मचारी विकास केन्द्र के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर (कार्यकारी निदेशक) के द्वारा किया गया। तरुण दत्ता सहायक कमाण्डेन्ट / अग्नि ने स्वागत भाषण दिया। एलपीजी के उपयोग के दौरान छोटी छोटी लापरवाही को नजरअंदाज करने पर बडा हादसा हो सकता है इस विषय पर केऔसुब के अग्निशमन शाखा शक्तिनगर के बल सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया और बताया कि एलपीजी के इस्तेमाल के दौरान एलपीजी सुरक्षा को कैसे अपनाना चाहिये। जिसे देख कर सभी दर्शक दिर्घा में उपस्थित आगन्तुकों द्वारा कर्तल घ्वनि से स्वागत किया गया और काफी प्रशंसा किया गया। अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान संयन्त्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों, विभिन्न स्कूलों के बच्चों, सीआईएसएफ सुरक्षा विंग के बल सदस्यों तथा एनटीपीसी वनिता भवन के गृहिणियों के लिए फर्स्ट एड फायर फाईटिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अग्निशमन प्रदर्शन को देखकर मुख्य अतिथि ने भी अग्निशमन कर्मियों की चुस्ती-फुर्ती के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे बनाए रखने हेतु आवाहन किये। कमांडेन्ट / केऔसुब विवेक आर्या ने फायर विंग की उपलब्धियों के बारे में बताया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि, कमाण्डेन्ट केऔसुब इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर और अपर महाप्रबंधकगणों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन केऔसुब के सहायक कमाण्डेन्ट/कार्य ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस समारोह में शिरकत करने के लिये धन्यवाद दिये। इस प्रकार का भब्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन शक्तिनगर अग्नि शमन शाखा द्वारा पहली बार हुआ है। केऔसुब कमाण्डेन्ट विवेक आर्या ने इन सभी बातों पर प्रकाश डालते हुये आश्वासन दिये, कि इस तरह का आयोजन तथा आग से सुरक्षा के गुर सिखाने की कवायद आगे भी निर्वाध्य जारी रहेगी।
Author: Rajesh Sharma
.




