Home » विज्ञान-टेक्नॉलॉजी » आंधी-बारिश के बाद अब लू जैसी चलेगी हवा, बढ़ेगा तापमान; जानें- अगले सप्ताह का पूर्वानुमान

आंधी-बारिश के बाद अब लू जैसी चलेगी हवा, बढ़ेगा तापमान; जानें- अगले सप्ताह का पूर्वानुमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी :- अप्रैल महीने में बेमौसम आंधी, बारिश के ठीक बाद अब लू जैसी स्थिति बनने वाली है। बनारस का मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया है। दो दिन से लग रही सिहरन अब समाप्त हो गई है। दूसरी ओर अब तेज धूप के बीच लू की तर्ज पर सूखी हवा बहने के आसार हैं। 10, 11 और 12 अप्रैल को हवा बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने आगे बारिश की कोई चेतावनी या उम्मीद भी नहीं जताई है।

बृहस्पतिवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे रहा, मगर बुधवार के मुकाबले यह दो डिग्री ऊपर आ गया। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक तेज सूखी हवा चलने के आसार हैं। इसकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

आगामी सप्ताह कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं..यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी सप्ताह कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते दिन का पारा छह से आठ डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं रात का तापमान भी 4-5 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें