🚩 युगाब्द ५१२६
🚩विक्रम सम्वत् २०८१
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५०
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी- १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८१ माघ शुक्लपक्ष पंचमी ०९:३२ दिन, वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, रतिकाम महोत्सव, तक्षक पूजा, कुंभ महापर्व प्रयागराज तृतीय अमृत स्नान।
इतिहास – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया(१७६०), बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत(१९१६), भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू(१९२५), इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत(१९५४), भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई(१९७०), पहली परमाणु पनडुब्बी भारतीय सेना में शामिल(१९८८), भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ(१९९९), भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली(२००५), ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया(२००९), सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल(२०१२), भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता(२०१८)।
जन्म – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह(१९१६), स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली(१९०९), ओबेरॉय होटल समूह के संस्थापक पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय(१९२९), रघुराम राजन(१९६४), महिला खिलाड़ी दुती चन्द(१९९६)।
निधन – शहीद वीर हकीकत राय(१७३४- वसंत पंचमी), सी एन अन्नादुरई(१९६९), महाकवि शंकर कुरुप(१९७८), लेखक राधाकृष्ण(१९७९), तबला वादक अल्ला रक्खा ख़ाँ(२०००), देवीदास ठाकुर(२००७), बलराम जाखड़(२०१६), हुकुम सिंह(२०१८)
