🚩 युगाब्द ५१२६
🚩विक्रम सम्वत् २०८१
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५०
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी- १४४६
🚩ईस्वी २०२५ इन
सं० २०८१ माघ कृष्णपक्ष षष्ठी प्रातः ०७:१० तत्पश्चात सप्तमी ०४:५० रात शेष, स्कंद षष्ठी , रथ सप्तमी , भद्रा रात ०४:५० से।
विश्व कैंसर दिवस , चौरी चौरा दिवस।
इतिहास – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक छपा (१८८१), भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन (१९७३), केरल का एर्नाकुलम जिला पूर्ण साक्षर घोषित (१९९०), फेसबुक लॉन्च (२००४), उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भारती घोटाले की जांच सीबीआई को दी(२००८), अकादमी ऑफ एक्यूप्रेशर ने रामदेव बाबा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया (२००९), माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल में भारतीय मूल के सत्या नडेला नए सीईओ बने (२०१४), प्रधानमंत्री चौरी चौरा शताब्दी समारोह शुरू किया (२०२१)।
जन्म – स्वतंत्रता सेनानी एम ए अय्यंगार (१८९१),भारत रत्न गायक पंडित भीमसेन जोशी (१९२२), शास्त्रीय नर्तक बिरजू महाराज (१९३८), भारत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम (१९४३), कृष्ण पाल गुर्जर (१९५७), खगोल विज्ञानी कनक साहा (१९७७)
निधन – गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस (१९७४), वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी (१९९३), क्रिकेटर पंकज राय (२००१), पत्रकार विकास शर्मा (२०२१), इतिहास वेत्ता द्विजेंद्र नारायण झा(२०२१), आधुनिक मीरा वाणी जयराम (२०२३)।
