🚩 युगाब्द ५१२६
🚩विक्रम सम्वत् २०८१
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५०
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी- १४४६
🚩ईस्वी २०२५ इन
सं० २०८१ माघ शुक्लपक्ष नवमी १२:२४ रात, गुप्त नवरात्र समापन्न , हरसू ब्रह्मदेव जयंती।
इतिहास – सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं(१९५९), देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित(१९९९), भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया(२००२), जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में ३२ मरे(२००५) , प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की(२००८), देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया(२००८), भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष २००८ के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया(२००८), भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी(२००९)।
जन्म – भारत रत्न ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान(१८९०), महावीर चक्र दीवान रंजीत राय(१९१३), कवि प्रदीप (१९१५), एफ़. ए. खोंगलाम(१९४५), कृष्ण कान्त पॉल(१९५८), क्रिकेटर एस श्रीसंत (१९८३)।
निधन – वैज्ञानिक उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी(१९४६), परमवीर चक्र नायक यदुनाथ सिंह(१९४८), वैज्ञानिक आत्माराम (१९८३), स्वतंत्रता सेनानी प्रताप सिंह कैरों(१९६५)।
