🚩 युगाब्द ५१२७
🚩विक्रम सम्वत् २०८२
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५१
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८२ ज्येष्ठ शुक्लपक्ष चतुर्दशी १०:५५ दिन, वट सावित्री व्रत , श्री सत्यनारायण व्रत , भद्रा उपरांत दिन १०:०५ । सूर्य उदय प्रातः ०४:५५ | सूर्यास्त सायं ०६:१७
इतिहास – विश्व भूगर्भ जल दिवस, विश्व नेत्रदान दिवस । मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ(१९७२), भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर(२००५), केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की(२००८)।
जन्म- क्रांतिकारी हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला (१८८८), गोपीनाथ बोरदोलोई(१८९०), दामोदर मेनन(१९०६), राजकुमार फ़िलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)(१९२१), एम. एस. गोपालकृष्णन(१९३१), राहुल बजाज(१९३८), प्रकाश पादुकोण(१९५५), लेखक अनूप सेठी(१९५८), खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया(१९८१)।
निधन- पंजाबी कवि भाई वीर सिंह (१९५७), आर बी जानकी रमन (२०१९)।
