🚩 युगाब्द ५१२७
🚩विक्रम सम्वत् २०८२
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५१
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८२ वैशाख कृष्णपक्ष षष्ठी ०१:५२ दिन, ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ , भद्रा दिन ०१:५२ तक ।
सूर्य उदय प्रातः ५:१७
सूर्यास्त सायं ५:५५
इतिहास – विश्व यकृत दिवस। सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण(१९७५), सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ(१९७७), बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया(२००१), उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की(२००८), ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के ८ हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी(२०१०), एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010′ नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे(२०१०)।
जन्म- आर्य समाजी नेता महात्मा हंसराज (१८६४), चुनावायुक्त एच एच ब्रह्मा (१९५०), खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज (१९७७)।
निधन- कीरत सिंह जू देव(१७३८), अनंत लक्ष्मण कन्हेरे(१९१०), सी. विजय राघवा चारियर(१९४३)।
