बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार, 3 मार्च को विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का अंतिम बजट है,बजट में महिलाओं के लिए कुछ विशेष घोषणा की गई,बिहार सरकार की इन घोषणाओं को आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है|
महिलाओं के लिए की गई घोषणा का विवरण..
- गरीब लड़कियों की शादी के लिए हर पंचायत में “कन्या विवाह मंडप” बनाए जाएंगे.
- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में 33% आरक्षण महिलाओं को मिलेगा.
- बड़े शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाई जाएंगी, जिनमें चालक, कंडक्टर और यात्री केवल महिलाएं होंगी.
- महिलाओं को ई-रिक्शा और टू-व्हीलर खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी, और उनके लिए अलग से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे.
- सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स बनाए जाएंगे.
- पटना में महिला ट्रेनर वाली जिम और जिम ऑन व्हील्स की सुविधा मिलेगी.
- बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे.
- महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति थानों के पास की जाएगी और उनके लिए आवासीय सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी.
