आजकल मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है, जिसमें यह 07 जून, 2025 सुबह 02.28 बजे तक रहेगा। मंगल के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों पर इस प्रकार रहेगा…
मेषः मिश्रित सफलता। कुछ चल- अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ी चिंता देगा। वृषः पराक्रम बढ़ेगा। निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के साथ तरक्की के योग बनेंगे ।
मिथुनः स्वास्थ्य समस्यां। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। गलत निर्णय से आर्थिक क्षति। मान-सम्मान में हानि।
कर्कः स्वास्थ्य और संबंधों में बाधा। विरोधी प्रभावी होंगे। स्वभाव में उग्रता। मरम्मत पर खर्च। आर्थिक लाभ।
सिंहः खर्चकी अधिकता। निकट मित्रों एवं संबंधियों से मतभेद। पारिवारिक अशांति। डॉक्टर का चक्कर संभव । कन्याः आर्थिक लाभ। रुके काम बनेंगे। तरक्की। कुछ पुराने किए कार्यों के लिए सम्मान प्राप्ति।
तुलाः निवास/कार्यस्थल में परिवर्तन। आर्थिक लाभ। खर्च की अधिकता। नए संबंध बनेंगे। संघर्षपूर्ण सफलता।
वृश्चिकः छोटी-लंबी यात्रा। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। स्वास्थ्य समस्या। पिता का स्वास्थ्य चिंता देगा। सभी कार्यों में अतिरिक्त प्रयास।
धनुः संघर्ष। स्वास्थ्य बाधा। अवांछित परिवर्तन। परिवार में दुर्घटना/सर्जरी। कार्य में बाधा से निराशा।
मकरः नंए कार्य में पूंजी निवेश। कुछ पुराने संबंधों में तनाव। मान-सम्मान में वृद्धि। कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कुंभः विवाद में सफलता। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। स्वयं या घर के सदस्य की निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन ।
मीनः संघर्षपूर्ण सफलता। कार्यक्षेत्र में तरक्की। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। पुराने कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा।
