Home » भारत » काशी की संकरी गलियों पर महात्मा गांधी की वो कड़ी टिप्पणी… जिस पर सीएम योगी ने राहुल और कांग्रेस को लपेट लिया

काशी की संकरी गलियों पर महात्मा गांधी की वो कड़ी टिप्पणी… जिस पर सीएम योगी ने राहुल और कांग्रेस को लपेट लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस को लेकर राहुल गांधी के विचार पर जवाबी प्रहार किया है। एएनआई पॉडकॉस्ट के दाैरान सीएम योगी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि गांधी जी के नाम पर जिंदगी भर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन काशी की संकरी गलियों को लेकर गांधी जी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने बहुत कड़ी टिप्पणी की थी क्यों नहीं उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया? वह मोदी जी ने ही किया है। आइए जानते हैं महात्मा गांधी ने अपने काशी दौरे के लिए ऐसी क्या टिप्पणी की थी?

दरअसल बात यहां से शुरू हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि राहुल गांधी सभी राज्यों में जाकर ये कह रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सभी भारतीयों में एक विचार, एक सोच, एक ही रूल ला रहा है। भारत में ये नहीं चलेगा, यहां विविधता है। इस पर योगी ने कहा कि क्या एक भारत, श्रेष्ठ भारत नहीं बना चाहिए? उनसे पूछना चाहिए क्या कर रहे थे छह दशक तक? अपने नाना, अपनी दादी और पिता से क्यों नहीं पूछा इन्होंने? क्यों नहीं उन्होंने उस समय किया। जो काम पिछले साढ़े दस वर्षों में मोदी जी ने करके दिखाया, जिसमें पूरे भारत का व्यापाक जन समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। ये काम क्यों नहीं कांग्रेस ने कर लिया? अयोध्या के विवाद को तो ये हमेशा विवाद ही बने रहने देना चाहते थे। इस दौरान सीएम योगी ने हमला और तेज करते हुए कहा कि गांधी जी के नाम पर जिंदगी भर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन 1916 में काशी की संकरी गलियों को लेकर गांधी जी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने बहुत कड़ी टिप्पणी की थी क्यों नहीं उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया? वह मोदी जी ने ही किया है।

काशी की गलियों को हाल देख खिन्न महसूस कर रहे थे महात्मा गांधी दरअसल महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा माई एक्सपेरिमेट विद ट्रुथ में इसका जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि पुणे से यात्रा शुरू कर वह जब बनारस पहुंचे तो पतली और संकरी गलियों से होकर जाना था। गंदगी के कारण मक्खियां उड़ रही थीं। दुकानदार उसके बीच अपना सामान बेचने के लिए अलग हल्ला मचा रहे थे। वो अपने खिलौने और मिठाइयां बेचने के लिए लोगों को पुकार रहे थे। जब वह मंदिर के द्वार पर पहुंचे तो सामने सड़े हुए फूल पड़े मिले। वह ज्ञानवापी के करीब आ गए। खिन्न और क्षुब्ध महसूस कर रहे थे। ये सोच रहा था कि क्या इस हाल में किसी को भी ईश्वर मिल सकते हैं या वो शांति से ईश्वर को याद कर सकता है। योगी ने इसके आगे भी कांग्रेस पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं तीन तलाक की कुप्रथा को कांग्रेस ने समाप्त किया? कुंभ के आयोजन को क्यों नहीं इतनी भव्यता के साथ आगे बढ़ाया। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के वर्ल्ड क्लास मॉडल को देने में कांग्रेस विफल रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम योगी ने कहा कि इनका भारत जोड़ो भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। दक्षिण में जाएंगे तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे तो दक्षिण की निंदा करेंगे। भारत से बाहर जाएंगे तो भारत की निंदा करेंगे। इनके आचरण को देश समझ चुका है।उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए ताकि रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!