Home » शहर » काशी रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

काशी रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

काशी रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जहां आग लगी थी, उससे कुछ ही दूरी पर पीडब्ल्यूडी का कंपाउंड है। जिसमें चारकोल के ड्रम रखे हुए थें। माना जा रहा है कि आग से चारकोल के ड्रम भी धूं-धूं कर जल गए। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें तेज थीं और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आदमपुर पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *