12 फरवरी, 2025 को रात्रि 10.03 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां शनि पहले ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य-शनि की युति कुंभराशि में बनी है। यह युति 14 मार्च तक रहेगी और उसके बाद सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 28 फरवरी, 2025 को 06.36 सायं पर शनि अस्त हो जाएंगे। बड़े बदलाव की कारक इस युति का बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव..
मेष : तरक्की। मनोवांछित कार्य में सफलता। पुराने मित्रों का सहयोग। नई जिम्मेदारी मिलेगी।
वृष : रुके काम बनेंगे। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। तरक्की। नए कार्य में सलंग्नता।
मिथुन: धार्मिक स्थल की यात्रा। थोड़े अतिरिक्त प्रयास से काम बनेंगे। छोटे कार्यों में सफलता। लंबी यात्रा में ड्राइव करने से परहेज हितकर ।
कर्क : गलत निर्णय से हानि। परिवार में शुभ-अशुभ दोनों तरह के घटनाक्रम। पूंजी निवेश के अवसर। स्वास्थ्य एवं मरम्मत पर खर्च।
सिंह: नई साझेदारी। ऋण एवं स्वास्थ्य की समस्या। विरोधी से परेशानी। नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कन्या : मिश्रित प्रभाव। स्वास्थ्य एवं मरम्मत पर खर्च। पुरानी समस्या का समाधान। विरोधी परास्त होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता।
तुला : आर्थिक लाभ। घर में स्वास्थ्य, मरम्मत एवं खरीददारी पर खर्च। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। मानसिक शांति का अभाव l
वृश्चिकं : निवास, कार्यस्थल में परिवर्तन। नए कार्य में संलग्नता। निर्माण कार्य पर खर्च।
धनु : भाग्य का साथ। आर्थिक लाभ। समस्या का समाधान। तरक्की। पहले किए गए कार्यों से बड़ा उपहार एवं सम्मान मिलने की संभावना।
मकर : पुराने निवेश में आर्थिक लाभ। कुछ पुरानी समस्या का समाधान। वाहन प्रयोग में सावधानी।
कुंभ : नए संबंध-संपर्क बनेंगे। नई साझेदारी। कुछ रुके काम अतिरिक्त प्रयास से बनेंगे।
मीन: यात्रा एवं खर्च की अधिकता। अतिरिक्त प्रयास से कुछ पुरानी समस्या का समाधान।
