वाराणसी :- बिहार, वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में प्लॉट, आवासीय सहित कई लुभावने योजनाओं के नाम पर जनता को अरबों रुपए का चपत लगाने वाली कंपनी शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम को स्पेशल सीजेएम की अदालत ने 11 मुकदमों में फरार घोषित किया है. कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की के आदेश दे दिए है. उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई एक महीने के भीतर होगी. राशिद के खिलाफ वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 550 केस रजिस्टर्ड है, जिसमें से 100 मुकदमों की जांच ईवोडब्ल्यू वाराणसी यूनिट कर रही है,वर्ष 2016 में वाराणसी आए राशिद नसीम ने कैंट थाना क्षेत्र के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पास सर्वोदय कॉम्प्लेक्स में शाइन सिटी का कार्यालय खोला. धीरे-धीरे उसने राजधानी लखनऊ और फिर पूर्वांचल और यूपी के कई जिलों में अपनी पैठ बनाई. इसके बाद बिहार के कुछ हिस्सों में उसने प्लॉट, फ्लैट सहित अन्य कई लुभावनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया. करीब तीन साल बाद यह कंपनी न निवेशकों को पैसे दे पाई और न ही प्लॉट और मकान. कंपनी ने निवेशकों के पैसे हड़प लिए. कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के ऊपर वाराणसी के चार थानों कैंट, रोहनिया, सिगरा और मंडुवाडीह में 100 केस रजिस्टर्ड है,आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई के जनसंपर्क अधिकारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक शासन स्तर से इन मुकदमों की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई को दी गई है. इन कंपनी के करीब 15 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है, जो जेल में निरुद्ध है,ईवोडब्ल्यू के डिप्टी एसपी महेश पांडेय ने कैंट थानों में दर्ज 9 और इंस्पेक्टर विजय प्रकाश यादव ने कैंट के 1 और सोनभद्र के शक्तिनगर थाने में दर्ज 1 केस की जांच की. स्पेशल सीजेएम की अदालत के आदेश से जारी कुर्की की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है. आरोपी राशिद नसीम के प्रयागराज के जीटीबी नगर, करेली मूल निवास, सार्वजनिक स्थानों और न्यायालय गेट पर चस्पा कराया गया है. यदि राशिद नसीम एक माह के अंदर न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो उसकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा.
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026
ज़रूर पढ़ें

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026

अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026


सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है।
January 29, 2026
