Home » शहर » गंगा में डूबने से दो लोगों की मौत: स्नान करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, सीढ़ी पर मिले कपड़े; युवक-युवती को बचाया

गंगा में डूबने से दो लोगों की मौत: स्नान करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, सीढ़ी पर मिले कपड़े; युवक-युवती को बचाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी :- भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीघाट के सामने गंगा में स्नान करने के दौरान हर्ष कुमार (36) की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया है। मृतक का कपड़ा, मोबाइल और सारा सामान घाट के ऊपर सीढ़ी पर रखा था। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। हर्ष कुमार निवासी अशोक कुमार पावर हाउस आईटीआई कॉलेज के सामने नई कॉलोनी चंदौसी (संभल) का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दे दी है।

गंगा में डूब रहे युवक युवतियों को जल पुलिस के दीवान ने बचाया वहीं, तुलसी घाट पर बुधवार की सुबह संभल से आए युवक की गंगा में डूबने से मौत होने से कुछ देर पहले ही जल पुलिस के दीवान ने दो लोगों को बचाया था। नदी में डूबते देख दीवान ने तुरंत छलांग लगा दी और युवक-युवती को बचा लिया।

अधेड़ का गंगा में उतराया मिला शव भेलूपुर थाना अंतर्गत मानसरोवर घाट पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गंगा में शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत व्यक्ति की पहचान दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा का रहने वाले मनोज मेहरा (63) के रूप में हुई।मृत दो भाई, चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसने शादी नहीं की थी, नशे का आदि था। मनोज इधर-उधर घूमता रहता था। मनोज के घर वालों से संपर्क करके सूचना दी गई। मौके पर मृतक के घर वाले भी पहुंच गए थे।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *