वाराणसी- बैंकों से जुड़े कामकाज शुक्रवार तक निबटा लें। कारण, सरकारी क्षेत्र के बैंकों में 22 से 25 मार्च तक चार दिनों तक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार के कारण अवकाश के बाद सोमवार और मंगलवार को हड़ताल रहेगी। मंगलवार को नई दिल्ली में बैंकों के साथ सरकार की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 23 और 24 मार्च को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई। बैंकों में पर्याप्त संख्या में भर्ती, सभी शाखाओं में सुरक्षा प्रहरी तैनात करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पुरानी पेंशन बहाली तथा विभिन्न कार्यों को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध तथा ठेका पर कार्य कर रहे कर्मियों को नियमित करने की मांगों पर बैंककर्मी कामकाज नहीं करेंगे। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने कहा कि सभी बैंकों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है।
टॉप स्टोरी
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026
बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026
ज़रूर पढ़ें


डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026

बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
