अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक नए ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा का ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि गोल्ड कार्ड वीजा के तहत वो 5 मिलियन डॉलर (43,56,16,720.00 करोड़ रुपये) में अमेरिकी नागरिकता के लिए रास्ते तैयार करेगा. उनके अनुसार, गोल्ड कार्ड वीजा लंबे समय से चले आ रहे EB-5 निवेशक वीजा की जगह लेगा. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि जो लोग गोल्ड कार्ड वीजा लेंगे वे अमीर और सफल होंगे. वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और बहुत सारे टैक्स का भुगतान भी करेंगे. साथ ही वे लोगों को रोजगार भी देंगे. ट्रंप ने कहा कि हमें लगता है कि यह बेहद सफल होने वाला है,कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने पुष्टि की है कि ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड वीजा’ दो सप्ताह के भीतर 35 साल पुराने EB-5 कार्यक्रम की जगह ले लेगा. 1990 में कांग्रेस द्वारा स्थापित EB-5 वीजा, उन निवेशकों को रेसिडेंसी प्रदान करता है, जो किसी ऐसे बिजनेस पर लगभग 1 मिलियन डॉलर खर्च करते हैं, जिसके जरिए कम से कम 10 नौकरियां पैदा होती हैं|
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026
ज़रूर पढ़ें

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026

अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026


सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है।
January 29, 2026
