Home » शहर » ठंड में गर्माहट बना ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ, खड़िया परियोजना में कंबल वितरण

ठंड में गर्माहट बना ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ, खड़िया परियोजना में कंबल वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर/सोनभद्र:-एनसीएल खड़िया परियोजना के सहयोग से, शक्ति नगर क्षेत्र में ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ द्वारा समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के इस मौसम में आयोजित इस सेवा कार्य से क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष महेंद्र सेन ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष ऋषि शुक्ला, सचिव राजेश कुमार सहित संघ के सक्रिय सदस्य राधेश्याम निषाद, संदीप मौर्य, धोनी पटेल, रितेश शर्मा, राजू यादव भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शुभम मिश्रा, विकास सिंह एवं अन्य सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
संघ अध्यक्ष महेंद्र सेन ने कहा कि ऊर्जाचल क्रांति मजदूर संघ हमेशा से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता आया है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने संघ की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!