Home » Blog » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर, सोनभद्र :-डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.आर.ओ./प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने की।


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से हमें संस्कृति के प्रति सम्मान, अन्याय का विरोध, कुरीतियों के दमन और सामाजिक सुधार की प्रेरणा मिलती है। साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा के प्रकृति प्रेम को अनुकरणीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में आंचल गुप्ता ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि अखिल पांडे ने प्रभावी हिंदी भाषण से उनकी महानता का वर्णन किया।

सीनियर ग्रुप की अंकिता सोनी एवं उनकी टीम ने भावपूर्ण गीत “जंगल जमीन जल के खातिर लड़े तुम, छोटी उम्र में बिरसा बन गए बड़े तुम” प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं जूनियर ग्रुप की अरना पांडेय और साथियों ने आकर्षक जनजातीय समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डॉ. ए. एम. सिंह के निर्देशन में सीनियर छात्रों ने बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन साप्ताहिक गतिविधि के अनुसार प्राचार्या महोदया द्वारा हवन-भजन के साथ हुआ, जिसने वातावरण को सकारात्मकता और शांति से भर दिया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!