Home » शहर » डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया में एन.सी.सी. कैडेट्स का भव्य निरीक्षण, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय को परेड के माध्यम से दी गई सलामी

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया में एन.सी.सी. कैडेट्स का भव्य निरीक्षण, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय को परेड के माध्यम से दी गई सलामी

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर/सोनभद्र:-डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में 101 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. के कैडेट्स का उत्साहवर्धक अवलोकन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश उपाध्याय का एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा अनुशासित परेड के माध्यम से सलामी देकर भव्य स्वागत किया गया। परेड का नेतृत्व विद्यालय के ए.एन.ओ./सी.टी.ओ. सूरज कुमार पांडेय के निर्देशन में किया गया।
उल्लेखनीय है कि सत्र 2025–26 में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया में एन.सी.सी. इकाई का गठन किया गया है, जिसमें 50 छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से एन.सी.सी. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कर्नल राकेश उपाध्याय ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में कर्नल उपाध्याय ने कहा कि एन.सी.सी. प्रशिक्षण न केवल व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह राष्ट्र सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और एन.सी.सी. कैडेट कोर उन्हें जिम्मेदार नागरिक एवं देशसेवक बनने के लिए तैयार करता है।
इस अवसर पर ए.आर.ओ. श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने कर्नल राकेश उपाध्याय सहित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए देशसेवा की भावना का होना आवश्यक है। एन.सी.सी. संस्था युवाओं को सही दिशा प्रदान कर उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करती है। साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया और एन.सी.सी. कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें