Home » शहर » थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा अवैध 659 अदद टेट्रा पैक व 42 अदद बोतल अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन (स्विफ्ट डिजायर) के साथ 05 नफर अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा अवैध 659 अदद टेट्रा पैक व 42 अदद बोतल अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन (स्विफ्ट डिजायर) के साथ 05 नफर अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मीरजापुर | “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 12.05.2025 को मुखबीर के सूचना के आधार थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत राबर्टगंज तिराहा के पास से 05 नफर अभियुक्तगण 1. मनीष कुमार पुत्र धर्मवीर राम निवासी रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार, 2. अभय कुमार जाटव पुत्र लालू राम जाटव निवासी पूर्वी अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना बिहार, 3. अमन कुमार पुत्र जितेन्द्र प्रसाद निवासी पूर्वी राम कृष्णनगर, पटना बिहार, 4. आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह निवासी मंसूरचक, मसुरचाक, बेगुसराय बिहार व 5. विकाश कुमार जायसावाल पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी अहमलपुर थाना को0देहात मीरजापुर को पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा मौके से स्विफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या UP 63 AU 1969 की तलाशी ली गयी तो वाहन में रखे 05 ट्राली बैंग व 04 पिठ्ठू बैंग में रखी हुई अवैध 659 अदद टेट्रा पैंक (प्रत्येक 180 ML) व 42 अदद बोतल (प्रत्येक 750 ML) अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-142/2025 धारा 60/63 अबकारी एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

विवरण पूछताछ — पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि बिहार में मांग के अनुसार शराब को खरीद कर महगे दामों पर सप्लाई करते हैं । जिससे हम लोगो को अच्छा धन प्राप्त होता है जिसें आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. मनीष कुमार पुत्र धर्मवीर राम निवासी रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार, उम्र करीब-22 वर्ष ।

2. अभय कुमार जाटव पुत्र लालू राम जाटव निवासी पूर्वी अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना बिहार, उम्र करीब-27 वर्ष ।

3. अमन कुमार पुत्र जितेन्द्र प्रसाद निवासी पूर्वी राम कृष्णनगर, पटना बिहार, उम्र करीब-27 वर्ष ।

4. आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह निवासी मंसूरचक, मसुरचाक, बेगुसराय बिहार, उम्र करीब-27 वर्ष ।

5. विकाश कुमार जायसावाल पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी अहमलपुर थाना को0देहात मीरजापुर, उम्र करीब-35 वर्ष ।

बरामदगी विवरण —659 अदद टेट्रा पैंक (प्रत्येक 180 ML) व 42 अदद बोतल (प्रत्येक 750 ML) अंग्रेजी शराब स्विफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या UP 63 AU 1969

पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-142/2025 धारा 60/63 अबकारी एक्ट थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0-105/2023 धारा 13 जुआ एक्ट थाना को0देहात जनपद मीरजापुर – (विकास जायसवाल)

2. मु0अ0सं0-240/2024 धारा 60/63 आबकारी एक्ट थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर – (आकाश कुमार)

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय — थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत राबर्टगंज तिराहा पास से, दिनांकः 12.05.2025 को समय 04.43 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह थाना को0कटरा मय पुलिस टीम जनपद मीरजापुर ।

उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक कृष्णकान्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम ।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *