- गोरखपुर के पिपराइच इलाके में छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड की जांच के दौरान जुबैर का नाम सामने आया।
- रामपुर के शहर कोतवाली के मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी जुबैर का गोंडा जिले के वांटेड अपराधी वहाब संग मिलकर अंतरराज्यीय पशु तस्करी नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।
- जुबैर और वहाब सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर से लेकर बिहार तक फैले पशु तस्करी के गढ़ में सक्रिय थे।
- बीते साल सितंबर में जुबैर ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में पशु तस्करी का विरोध करने पर दो सिपाहियों के सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।
- उसपर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ जिसके बाद एसटीएफ ने उसे शहजादनगर से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
- जेल से छूटने के बाद वह दोबारा पशु तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया।
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026
ज़रूर पढ़ें

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026

अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026


सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है।
January 29, 2026
