वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा आज तड़के परिवहन कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फॉगिंग मशीन वाहन का चालक धर्मेंद्र कुमार गैलन में डीजल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। नगर आयुक्त ने तत्काल उसकी सेवा समाप्त करने के आदेश दिए और संबंधित संस्था को निर्देशित किया कि उसकी पुनः तैनाती नगर निगम में न की जाए। साथ ही परिवहन प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक सुनिश्चित की जाए।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें


ट्रंप के लिए गले ही हड्डी बना जंग
April 4, 2026


परीक्षा परिणाम मिलने पर चहकी छात्राएं..
April 2, 2026
