वाराणसी :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। यहां दो अगस्त को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को परखेंगे। शनिवार को पीएम मोदी के आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम उनका स्वागत करेंगे। साथ ही सेवापुरी के बनौली (कालिका धाम) में आयोजित जनसभा का मंच साझा करेंगे। इससे पहले सीएम योगी सोमवार को काशी आए थे। यहां पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा था कि जनसभा में आने वाली जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पार्किंग के बेहतर इंतजाम किए जाएं। सड़क पर वाहन न खड़े होने पाएं। हर वाहन के पार्किंग में खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें


ट्रंप के लिए गले ही हड्डी बना जंग
April 4, 2026


परीक्षा परिणाम मिलने पर चहकी छात्राएं..
April 2, 2026
