वाराणसी। यूपी बोर्ड की इंटर और हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची और जनपद की श्रेष्ठता सूची में आने वाली बालिकाओं और बालकों को शुक्रवार को विकास इंटर कालेज परमानंदपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जबकि उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल की श्रेष्ठता सूची में आठवां स्थान पर व जनपद में पहले स्थान पर आने वाली ख्याति सिंह की माता कंचन सिंह को तराजू पर 70 किलो फल से तौल कर सम्मानित किया गया।
जनपद की इंटर की श्रेष्ठता सूची में दूसरे स्थान प्राप्त आने वाली सानिया पटेल सहित जनपद की श्रेष्ठता सूची में आए छह बालक बालिका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की सचिव डॉ आशा सिंह ने की। संचालन प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह ने किया।
