Home » शहर » बनारस में जाम से मिलेगी निजात!: 57 नए चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, सिटी कमांड कंट्रोल से होगी निगरानी

बनारस में जाम से मिलेगी निजात!: 57 नए चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, सिटी कमांड कंट्रोल से होगी निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी :- सड़क पर बढ़ते वाहनों के लोड और आए दिन लग रहे जाम से जल्द ही लोगों को निजात दिलाने के लिए जिले के 57 नए चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। पुलिस अफसरों ने चौराहों की सूची तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही अनुमति मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और यहां लाइटें लगवा दी जाएंगी। इनका संचालन सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा। मौजूदा समय में 21 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों का संचालन हो रहा है।

पिछली समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। इसके बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की कमी की बात सामने आई। कहा गया कि जिले में 100 से अधिक चौराहे हैं, जहां ट्रैफिक सिग्नल लाइट जरूर होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस और यातायात विभाग ने संयुक्त सर्वे कर पहले चरण में 57 चौराहों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। माना जा रहा है कि मई महीने से इन लाइटों के लगने का काम भी शुरू हो जाएगा। पुलिस की रिपोर्ट में अधिकतर चौराहों पर रास्ता संकरा, एकल मार्ग और आवागमन अधिक होने की बात कही गई है। ऐसे में इन चौराहों को थोड़ा और अधिक चौड़ा भी किए जाने की संभावना है ताकि लाइटें लगने के बाद आवागमन का संचालन ठीक से हो सके।

शहर के यह प्रमुख चौराहे होंगे शामिल कबीरचौरा तिराहा, मैदागिन चौराहा, रामनगर चौराहा, बेनियाबाग चौराहा, विश्वेश्वरगंज तिराहा, महमूरगंज तिराहा, लोहटिया, कचहरी तिराहा, रविदास गेट चौराहा, ट्राॅमा सेंटर तिराहा, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी कटरा, इंग्लिशया लाइन तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, गिलट बजारा तिराहा, चंद्रा चौराहा, भोजूबीर सब्जी मंडी चौराहा, बरेका गेट, बौलिया तिराहा, पांडेयपुर पुलिस चौकी कट और नदेसर तिराहा समेत अन्य शामिल हैं।

क्या बोले अधिकारी चौराहों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। जल्द ही चौराहों पर नई ट्रैफिक लाइटें लग जाएंगी। लाइटें लगने के बाद यातायात सुगम होगा और जाम से निजात मिलेगी। *-मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर*

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *