उत्तर प्रदेश | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में जारी किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का भुगतान भी होली से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।
प्रदेश में होली का अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा।



