बृहस्पति 09 अक्तूबर, 2024 से वक्री हुए थे, जो 04 फरवरी, 2025 मंगलवार को अपराह्न 03.09 मिनट पर मार्गी होंगे। गुरु को ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, संतान, मान-सम्मान, धार्मिक कार्य एवं भाग्य आदि का कारक माना जाता है। बृहस्पति का मार्गी होना सामान्य दृष्टि से शुभ माना जाता है। मेष से मीन राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ परिणाम इस प्रकार रहेगा।
मेष : आर्थिक तरक्की। परिवार में मांगलिक कार्य। संबंध में सुधार। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
वृष : लाभकारी परिवर्तन। नए संबंध-संपर्क बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार। समस्या का समाधान।
मिथुनं : स्वास्थ्य समस्या पर खर्च। विवादित मामलों में सफलता। अनुसंधाने संबंधी कार्य में सफलता। कर्क : तरक्की। बड़ा आर्थिक लाभ। मनवांछित कार्य, में सफलता। धार्मिक अभिरुचि। लाभप्रद यात्रा। विवादित मामलों में राहत मिलेगी।
सिंह : निवास, कार्य स्थल में परिवर्तन। आर्थिक तरक्की। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य समस्या को समाधान होगा। पहले किए गए कार्य की वाहवाही मिलेगी।
कन्या : रुके काम बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। मित्रों का सहयोग।
तुला : मिश्रित परिणाम। स्वास्थ्य एवं संबंधों में अस्थिरता। घरेलू सुख-सामग्री की खरीदारी। अनुसंधान संबंधी कार्य में सफलता। खर्च की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : नया कार्य, नई साझेदारी। मित्रता, प्रेम-प्रसंग, विवाह संबंधी मामलों में सफलता। आमदनी के नए स्रोत। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
धनु : विवाद एवं स्वास्थ्य समस्या का समाधान। आर्थिक लाभ। परिवार में मांगलिक कार्य। पुरस्कारं प्राप्ति। विरोधी परास्त होंगे।
मकर : लाभकारी यात्रा। संतान की तरक्की। स्वास्थ्य एवं मरम्मत कार्यों पर खर्च। पूर्वानुमान संबंधित कार्यों में आधी-अधूरी सफलता।
कुंभ : निवास, कार्य स्थल में परिवर्तन। निर्माण एवं स्वास्थ्य कार्य पर खर्च। अच्छे संबंध में दूरी बढ़ेगी। गलत निर्णय से आर्थिक क्षति। सभी कार्यों में सतर्कता हितकर।
मीन : मित्रों एवं भाई-बहन का सहयोग। कार्य प्रभार के साथ पराक्रम में वृद्धि होगी।
