बृहस्पति के मिथुन राशि में आने पर बारह राशियों पर क्या प्रभाव होंगे ? : 14 मई, 2025 को बृहस्पति वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे 09 जून, 2025 को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। फिर 09 जुलाई, 2025 को उदय होंगे। 11 नवंबर, 2025 को गुरु कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर वक्री अवस्था में रहते हुए 04 दिसंबर, 2025 को मिथुन राशि में एक बार फिर से प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने से बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभावः
मेघ : सोई हुई किस्मत चमक सकती है। अविवाहित लोगों का विवाहतयहो सकता है। करियर में तरक्की करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषः इस वर्ष आपका अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलने की संभावना है।
मिथुन : करियर में अपार सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलने के योग हैं।
कर्क : धर्म कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। इस दौरान धार्मिक यात्राओं के योग भी बनेंगे। इसके अलावा परिवार के सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी।
सिंह: प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। समाज में यश और ख्याति मिलेगी। धन-संपदा में वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा।
कन्या : करियर व कारोबार में अच्छी खासी तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलने के योग हैं।
तुला : कार्य क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक: भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के साथ अच्छी पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी हो सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभसमाचार मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।
धनु: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम फिर से पूरे होंगे। धन प्राप्ति के साथ ही उच्च शिक्षा की भी प्राप्ति होगी। कार्य में आने वाली रुकावटें भी दूर होंगी।
मकरः इस समय समस्याएं बढ़ने की संभावना है। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खचों में वृद्धि होगी।
कुंभः अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। काम-धंधे में आने वाली रुकावटें भी दूर होंगी। मनचाही मुराद पूरी होगी और सफलता हासिल करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
मीन: धन लाभ के मौके में वृद्धि के योग हैं। करियर, कारोबार संबंधी योजनाएं सफल होंगी।
