Delhi : भारत सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को देश में रोक लगाई गई। अब भारत में रहने वाले उपयोगकर्ता इस अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत की गई है, जिसके तहत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या भारत की संप्रभुता से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर रोक लगाने के अधिकार रखती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञ इसे भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव और सोशल मीडिया पर बढ़ते दुष्प्रचार से जोड़कर देख रहे हैं।इससे पहले भी भारत सरकार ने कई बार कुछ पाकिस्तानी खातों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिन पर देश विरोधी सामग्री फैलाने का आरोप लगा था।
