Home » शहर » मंत्री जी का डॉक्टर ने नहीं किया था स्वागत, फिर डॉ पर जांच शुरू मंत्री जी बोले 24 घंटे शराब के नशे में रहता है डॉक्टर

मंत्री जी का डॉक्टर ने नहीं किया था स्वागत, फिर डॉ पर जांच शुरू मंत्री जी बोले 24 घंटे शराब के नशे में रहता है डॉक्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोनभद्र । यूपी सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड सोनभद्र के अनपरा में स्थित संयुक्त चिकित्सालय में सौर ऊर्जा संयंत्र का उदघाटन करने पहुंचे थे जहां पर उन्हें प्रोटोकॉल में कमी होना रास नहीं आया जिसको लेकर मंत्री जी अस्पताल के सीएमएस डॉ रवि प्रताप सिंह ने अपनी गहरी नाराजगी जाहिर कर डाली इतना ही नहीं मंत्री जी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने तुरंत सीएमओ सोनभद्र को फोन कर उसे अस्पताल से डॉक्टर को हटाकर सुदूर जंगल में ट्रांसफर करने का निर्देश दे डाला। इस दौरान डॉक्टर रवि प्रताप सिंह द्वारा अपने आप को बचाने को लेकर विकलांग होने का हवाला देते हुए अपने चेंबर में मरीज को देखने की बात कहता रहा। मामले में सीएमओ सोनभद्र द्वारा मंत्री जी के आदेश पर डॉक्टर के ऊपर जांच भी बैठाई है।
मंत्री जी से जब आज मीडिया ने पूछा कि आखिरकार डॉक्टर के ऊपर नाराज होने का कारण क्या है तो मंत्री जी ने बताया की अक्सर वह डॉक्टर नशे में रहता है इसी लिए डॉक्टर हमारे स्वागत के समय सामने नहीं आया आसपास के लोगों ने बताया कि यह डॉक्टर हमेशा 24 घंटे शराब नशे में रहता है।

अब देखना होगा कि मंत्री जी के प्रोटोकॉल में डॉक्टर द्वारा स्वागत न करने पर उनकी नाराजगी डॉक्टर को कितनी भारी पड़ती है डॉक्टर को क्या अब भाट क्षेत्र में स्थित अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाता है या फिर मंत्री जी के गुस्से को सीएमओ सोनभद्र द्वारा शांत करा लिया जाएगा।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *