Home » शहर » महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की ओर से 27 मार्च 2025 को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की ओर से 27 मार्च 2025 को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक)

(युवाओं के कंधों पर देश की सबसे बड़ी है जिम्मेदारी – डॉ प्रदीप यादव)

शक्तिनगर(सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की ओर से 27 मार्च 2025 को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सत्र 2024 -25 सत्र के अंतिम शिविर में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा की आज युवाओं के कंधे पर देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन वह अपने कर्तव्य और निष्ठा के द्वारा ही कर सकते हैं। स्वयंसेवकों का देश और समाज के प्रति क्या कर्तव्य है उन्हें स्वयं विचार करना होगा। वर्तमान प्रतियोगिता के दौर में युवाओं को स्वयं को तैयार रखना होगा तभी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ शिक्षक डॉ मानिकचंद पांडे ने कहा कि आज आधुनिकता का दौर है ऐसी स्थिति में आप लोगों को स्वयं तैयार रहना होगा तभी देश के विकास की मुख्य धारा से स्वयं को जोड़ सकते हैं आज डिजिटल का दौर है ऐसे में इससे संबंधित समस्त उपकरणों का ज्ञान आपको रखना होगा तभी आप अपने देश और समाज की सेवा कर सकते हैं। समारोह को डॉ रागिनी श्रीवास्तव ,डॉ आनंद प्रिया सिंह, डॉ मनोज कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने किया। शिविर में मुख्य रूप से कुलदीप, रोशनी, जगतार, शकुंतला आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ तथा संचालन डॉ छोटेलाल प्रसाद ने किया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *