Home » शहर » महिलाओं ने उठाई शराब बंदी की मांग, बोली बराबरी हमारा जन्मसिद्ध अधिकार

महिलाओं ने उठाई शराब बंदी की मांग, बोली बराबरी हमारा जन्मसिद्ध अधिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी :- राजातालाब में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने समाज में बराबरी का हक मांगा। महिलाओं का कहना था की बराबरी उनका जन्मसिद्ध अधिकार है जिसके लिए वे अनावरत्त संघर्ष करती रहेगी। महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में शराबबंदी की भी मांग की। महिलाओं का कहना था कि शराब उनके परिवार को बर्बाद कर रही है।इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, आशा ट्रस्ट के सम्मेलन में एकत्रित हुई थी। यहां एकत्रित महिलाओं में घरेलू कामगा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किशोरी संगठन,लोक समिति, दिहाड़ी मजदूर संगठन के सदस्य भी थे। इस महासम्मेलन में महिलाओं ने महिला हिंसा,बलात्कार रोके जाने, बलात्कारियों को जेल में बंद करने, छेड़छाड़ पर रोक लगाने की भी मांग कर रही थी।

महिला सम्मेलन मैं राजा तालाब में जुलूस भी निकाला। महापंचायत के कार्यक्रम को लोक चेतना समिति की रंजू सिंह,जागृति राही, नंदलाल मास्टर ने भी संबोधित किया। सभी ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने पर अपने विचार रखें।महा सम्मेलन में महिलाओं ने नाटक गीत भी प्रस्तुत किया। इस दौरान अनीता पटेल, श्रद्धा राय,अरविंद मूर्ति,गीता रानी, रंजू सिंह, अनीता,सरिता, सोनी, आशा, मधुबाला ,पूनम ,शर्मिला , ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश, प्रेमा, चंद्रकला, आशा, ममता, मैमून, कुसुम ने भी अपने विचार की रखें। महासम्मेलन के अंत में सरकार को लिखा पत्र राजातालाब की उप जिलाधिकारी शिवानी को सौपा गया।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!