Home » शहर » वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मिर्जापुर:-जनपद में प्रसिद्ध मां विन्ध्यवासिनी, कालीखोह व अष्टभुजा धाम विन्ध्याचल क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का परम्परागत् मेला दिनांक 29/30.03.2025 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ हो कर दिनांक 07.04.2025 तक चलेगा । मां विन्ध्यावासिनी का दर्शन पूजन करने स्थानीय दर्शनार्थियों के साथ-साथ वाह्य जनपदों, विभिन्न प्रदेशों एवं देश-विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्धालुजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां आते है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष-2018 में विन्ध्याचल नवरात्रि मेला को राज्यस्तरीय मेला घोषित किया गया है । आज दिनांकः 29.03.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” व जिलाधिकारी मीरजापुर ‘प्रियंका निरंजन’ द्वारा थाना कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित सैमफोर्ड पब्लिक स्कूल, मीरजापुर में चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 को निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद एवं वाह्य जनपदों से आने वाले पुलिसकर्मियों एवं अन्य विभागों से ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
सम्पूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी ‘नितेश सिंह’(अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मीरजापुर) को बनाया गया है तथा पुलिस मेला अधिकारी ‘विवेक जावला’(क्षेत्राधिकारी नगर/मेला) को तथा मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी ‘निरीक्षक-अरविन्द कुमार मिश्रा’ को बनाया गया है । सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 10 जोन एवं 21 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है । चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मां विन्ध्यवासिनी, अष्टभुजा व काली खोह का दर्शन पूजन करने श्रद्धालुजन/दर्शनार्थियो को सुगम एवं सुरक्षित ढ़ंग से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करेंगें तथा गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा, ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगें तथा अनुशासित रहकर विन्ध्याचल मेला में आने वाले श्रद्धालुजन/दर्शनार्थियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगें । सेक्टर अधिकारी के आदेश के बिना ड्यूटी स्थल को न छोड़ें , समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचें तथा अपने प्रतिस्थानी के पहुँचने के बाद ही अनपी ड्यूटी प्वाइंट छोड़े । किसी बालक/पुरुष/महिला के मेले में गुम हो जाने अथवा परिवारीजन से बिछड़ जाने पर उसे खोया पाया केन्द्र/पुलिस सहायता केन्द्र तक पहुँचाकर सहयोग करें । दर्शनार्थियों के साथ अत्यन्त विनम्रता तथा आदर का व्यवहार करें । किसी भी व्यक्ति के बीमार/बेहोश अथवा अस्वस्थ होने पर चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध करायें जाने हेतु मेला कन्ट्रोल को तत्काल सूचित करें । ड्यूटीरत् पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटी कार्ड अवश्य़ रखे तथा निष्ठा एवं कुशलता से ड्यूटी पर सतर्क रहें । अपनी ड्यूटी को जोनल/सेक्टर/ड्यूटी प्रभारी अधिकारी से अच्छी प्रकार समझ लें तथा इयूटी के दौरान उपस्थिति अवश्य दर्ज कराये जाने हेतु बताया गया तत्पश्चात ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चैत्र नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2025 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई गयी । मेला को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु तथा मेले में आने वाली बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सादे तथा वर्दी में विभिन्न प्रकार की ड्यूटियां लगायी गयी हैं । चैत्र नवरात्र मेला को निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, पुरूष/महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी स्तर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की विभिन्न प्वाइंटो पर भारी संख्या में ड्यूटी लगायी गयी हैं तथा उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस, फायर मैन, पीएसी(फ्लड कंपनी),एसडीआरएफ, गुण्डा दमन दल, आरएएफ, एन्टी चैन स्नैचर स्क्वाड, फायर टेन्डर, क्रेन, एचएचएमडी/डीएफएमडी, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड/पीआरडी व पीएसी बल का डिप्लायमेंट किया गया है ।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, नगर मजिस्ट्रेट सहित जनपदीय व वाह्य जनपदीय पुलिस व प्रशासनिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *