Home » शहर » वाराणसी में वकीलों ने लगाए जस्टिस वर्मा गो-बैक के नारे :- वाराणसी में न्यायालय के बाहर वकीलों ने झाड़ू लगाकर जताया विरोध

वाराणसी में वकीलों ने लगाए जस्टिस वर्मा गो-बैक के नारे :- वाराणसी में न्यायालय के बाहर वकीलों ने झाड़ू लगाकर जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी : दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ वाराणसी के वकीलों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को वाराणसी के अधिकवक्ताओं ने सत्र न्यायालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जस्टिस वर्मा गो बैक के नारे लगाए। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा के यहां कई करोड़ कैश मिलने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिया गया है जिसके चलते वकीलों में रोष है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है।

झाड़ू लगाया, नारे लगाए अधिवक्ताओं के समूह ने न्यायालय के बाहर सड़क पर झाडू लगाकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की। अधिवक्ता नित्यानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र में यह व्यवस्था ठीक नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे जस्टिस के खिलाफ जांच के बजाय उनका ट्रांसफर दिल्ली से प्रयागराज कर दिया गया। इस कदम से आम लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *