Home » ताजा खबर » संभल में BJP नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्कैप फैक्ट्री पर पुलिस का छापा।

संभल में BJP नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्कैप फैक्ट्री पर पुलिस का छापा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

संभल में BJP नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्कैप फैक्ट्री पर पुलिस का छापा। कटे हुए वाहनों के पार्ट्स मिले। पुलिस को चोरी के वाहन काटने का मामला लग रहा है। कपिल सिंघल पर FIR दर्ज हुई। 13 अप्रैल को ही दोनों भाइयों ने लखनऊ में CM से सामान्य मुलाकात की थी। संभल में BJP नेता के भाई कपिल सिंघल ने एक किसान की 6 करोड़ रुपए की जमीन कब्जाई। फिर किसान को एक फर्जी कॉल करवाई। कॉल करने वाले ने कहा कि वो गोरखपुर मठ में CM योगी के यहां से बोल रहा है।

कपिल सिंघल पर इसी तरह जमीन कब्जाने के कई और मामले हैं। पुलिस ने जब शिकंजा कसा तो बचने के लिए वो लखनऊ में CM योगी के पास पहुंच गया, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। संभल पुलिस ने CM को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद कपिल सिंघल की स्कैप फैक्ट्री पर छापा मारा गया। चोरी के वाहनों के कटे हुए पार्ट्स मिले। कपिल पर कुल 2 FIR हुई हैं। वाहन कटान और फर्जी कॉल करवाना।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें