Home » सोशल हलचल » साइबर क्राइम अलर्ट | वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगों ने फैलाया मायाजाल

साइबर क्राइम अलर्ट | वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगों ने फैलाया मायाजाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

कोविड के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया है। कई लोग चाहते हैं कि उन्हें ऐसा काम मिले, जिससे वह घर बैठे ही कर सकें। महिलाएं भी चाहती हैं कि उन्हें ऐसा काम मिले कि जिसे घर से ही पूरा किया जा सके। साथ ही, वे अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को भी निभा सकें। साइबर ठग लोगों की इसी मानसिकता फायदा उठा कर लोगों को वर्क फ्रम होम का झांसा दे रहे हैं और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर अधिकांश मामलों में, वे काम शुरू होने से पहले जमानत राशि की मांग करते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पीड़ित कितना उनके झांसे और बातों में फँसा है

हाल ही में दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति के सामने मैसेज के जरिए वर्क फ्रम होम का ऑप्शन आया। इसमें घर बैठे डेली कमाई करने का ऑफर दिया जा रहा था। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, तो वह सीधे एक वॉट्सऐप नंबर पर पर चले गए। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति की तरफ से एक रजिस्टर्ड वेबसाइट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करने को कहा गया।

इसके बाद कुछ टास्क को पूरा करने को कहा गया। फिर कुछ पैसे जमा करके कमीशन हासिल करने की भी बात कही गई। स्कैमर्स ने भरोसा जीतने के लिए पहली बार में पैसे वापस कर दिए। हालांकि जब दूसरी बार में पीड़ित ने 9 लाख रुपये जमा किए, तो पैसे वापस नहीं हुए और व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया

इस तरह का झांसा देकर कई बार साइबर ठग मोबाइल पर एनी डेस्क ऐप या इसी तरह के अन्य ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं। इसके बाद वे 10 अंकों का एक ओटीपी भी भेज कर उसे डालने के लिए कहते हैं। ओटीपी डालते ही उस व्यक्ति के मोबाइल का सारा एक्सेस साइबर ठग अपने हाथ में ले लेते हैं और पेटीएम, फोन-पे और गूगल- पे और बैंकिंग एप्प्स आदि के जरिये के जरिए ठगी कर लेते हैं।

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि वर्क फ्रॉम के नाम पर कोरोना के बाद से ठगी के मामले बहुत ज्यादा हो गए हैं। अगर कोई कंपनी ऑफर दे तो उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाएं।अनजान नंबर से आने वाले लिंक के बाद अगर कोई टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ने की बात करे तो अलर्ट हो जाएं। ई-वॉलेट में जमा हुए रुपये निकालने के लिए और निवेश के लिए बोले तो फौरन साइबर सेल से शिकायत दें। किसी सर्वे या लिंक पर क्लिक करने के लिए कोई कंपनी पैसा नहीं देती है। ऐसे ऑफर से सतर्क रहें। 4-5 हजार रुपये रोज घर बैठे कमाने का ऑफर सिर्फ छलावा हो सकता है। नौकरी के लिए हमेशा कंपनी के दफ्तर में ही संपर्क करें।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें