Home » शहर » सोनभद्र : भगवान श्री राम जी का आपत्तिजनक विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र : भगवान श्री राम जी का आपत्तिजनक विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोनभद्र : सूरज जाटव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी suraj_jatav_up.64 पर भगवान श्री राम जी का आपत्तिजनक विडियो डालते हुए हिन्दू धर्म को अपमानित करने व हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने हेतु विमर्शित व विद्वेशपूर्ण आशय से प्रसारित किया गया है जिससे हिन्दू धर्म में काफी आक्रोश व्याप्त है, सूरज जाटव नामक व्यक्ति के कृत्य से जनमानस के बीज साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है। उक्त प्रकरण का पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला को अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में थाना हाथीनाला पर दिनांक 15.06.2025 को ही तत्काल मु0अ0सं0- 22/25 धारा 299, 196 BNS व 66 आईटी Act का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा हाथीनाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.06.2025 को आरोपी सूरज जाटव पुत्र रामस्वरुप निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-सूरज जाटव पुत्र रामस्वरुप निवासी साउडीह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण- 01. प्रभारी निरीक्षक भईया शिव प्रसाद सिंह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।

02. हे0का0 विनोद यादव थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।

03. का0 अनुराग कुमार थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!