राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर (सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल, खड़िया परियोजना एनसीएल में मंगलवार को 101 बीएन एनसीसी कैडेट्स, मिर्जापुर ने स्वच्छता अभियान, संचारी रोग रोकथाम और शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामूहिक श्रमदान किया।कार्यक्रम में एएनओ सूरज कुमार पांडेय ने कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कैडेट्स के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्थानीय निवासियों को भी जागरूक किया।
विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने स्वच्छता और संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सकारात्मक संदेश दिए। इस दौरान कैडेट्स ने चार्ट पेपर पर स्लोगन लिखकर खड़िया प्रोजेक्ट के लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शामिल कैडेट्स की पहल और शिक्षकों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि “स्वच्छता से ही स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।”
Author: Rajesh Sharma
.




