Home » शहर » डीएवी ओबरा का 100% रिजल्ट, 5 छात्रों ने 90%+ अंक लाकर बढ़ाया मान

डीएवी ओबरा का 100% रिजल्ट, 5 छात्रों ने 90%+ अंक लाकर बढ़ाया मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह-संपादक वार्ताहब
ओबरा, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एक बार फिर प्रमाणित हुई है।
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में 5 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें अंकुश यादव ने 94.8%, समृद्धि कुशवाहा ने 94.2%, अर्पिता कुमारी प्रजापति ने 93.8%, अन्विता ने 93.4% तथा अनुकल्प सिंह ने 90.6% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार पांडे ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया है।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *