Home » शहर » DM ने 5 अधिकारियों की एक दिन की सैलरी रोकी :- CM डैशबोर्ड पर लापरवाह अफसरों को चेतावनी, सुधार नहीं तो विभागीय कार्रवाई

DM ने 5 अधिकारियों की एक दिन की सैलरी रोकी :- CM डैशबोर्ड पर लापरवाह अफसरों को चेतावनी, सुधार नहीं तो विभागीय कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिले के पांच अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर आबकारी विभाग के डीओ, नोटिस के सापेक्ष कम वसूली करने पर खनन अधिकारी, खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा कम नमूने इकट्ठा करने और अन्य बिंदुओं पर कम प्रगति होने पर ड्रग इंस्पेक्टर एवं डीओ फूड के साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर मंडी सचिव का एक दिन का वेतन रोकने का डीएम ने आदेश जारी किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यो, राजस्व न्यायालयों व कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम एस राजलिंगम ने नामांतरण, ई-खसरा, आईजीआरएस व हैसियत नामा के लम्बित आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण का एसडीएम और तहसीदार को निर्देश दिया। एंटी भू माफिया राजस्व की समीक्षा करते डीएम ने राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गए अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे दोबारा न हो।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी भू माफियाओं को चिह्नित कर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम सिटी आलोक वर्मा एडीएम विपिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *