पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस से निवेशकों को 80 प्रतिशत तक एकमुश्त रकम निकालने की सुविधा देने का. प्रस्ताव रखा है। शेष 20% रकम पेंशन के लिए जमा रखने की बात कही गई है। अब तक एनपीएस से बाहर निकलने पर निजी क्षेत्र के निवेशक केवल 60% राशि एकमुश्त निकालं सकते थे और बाकी 40% रकम अनिवार्य रूप से पेंशन के लिए एन्यूटी खरीदने में लगानी होती थी। इस बदलाव से निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले अंशधारकों को एनपीएस में धन-प्रबंधन में ज्यादा स्वतंत्रता और बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो सेवानिवृत्ति पर ज्यादा नकदी हाथ में चाहते हैं।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें


ट्रंप के लिए गले ही हड्डी बना जंग
April 4, 2026


परीक्षा परिणाम मिलने पर चहकी छात्राएं..
April 2, 2026
