🚩 युगाब्द ५१२६
🚩विक्रम सम्वत् २०८१
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५०
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी- १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८१ माघ शुक्लपक्ष चतुर्दशी ०६:२६ सायं, भद्रा ०६:२६ से।
इतिहास – गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था(१९३३), भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला(१९५९), जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल(१९९२), भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर १९९६ के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित(१९९७), अंडमान के द्वीप पर ऑपरेशन बीच सफल(१९९८), हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण(२००७), असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई(२००९), भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए(२०१०)।
जन्म – शहीद तिलक मांझी(१७५०), क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ(१९०१), पत्रकार सुरेंद्र नाथ द्विवेदी(१९१३), क्रांतिकारी टी नागी रेड्डी(१९१७), आर वी एस पेरी शास्त्री(१९२९), विद्वान गोपी चंद नारंग(१९३१), राव इन्द्रजीत सिंह(१९५०)।
निधन – स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज(१९४२), लेखक हरिकृष्ण जौहर(१९४५), पंडित दीनदयाल उपाध्याय(१९६८), पंडित नरेंद्र शर्मा(१९८९), ब्रज गीतकार विष्णु विराट(२०१५)।
