🚩 युगाब्द ५१२६
🚩विक्रम सम्वत् २०८१
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५१
🚩बांग्ला सम्वत् १४३१
🚩 हिजरी- १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८१ फाल्गुन शुक्लपक्ष द्वादशी ९:०८ दिन, खाटू श्याम जी की ज्योत , मेला खाटू श्याम जी, प्रदोष व्रत।
इतिहास – अंडमान निकोबार दिवस ,इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई(१९९९), संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया(२००१), यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया(२००६), मेघालय में ८वीं विधान सभा के ५७ सदस्यों ने शपथ ली(२००८), उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ(२००८), भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर ३५० किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया(२०११)।
जन्म – क्रिकेटर विजय हजारे (१९१५), मदनसिंह मतवाले (१९२५), रेमन मैग्सेसे महिला चिकित्सक वी शांताराम (१९२७), मूर्तिकार सुदर्शन साहू(१९३९), अमरिंदर सिंह (१९४२), पत्रकार डॉक्टर अशोक बंसल (१९५१), पत्रकार विनोद दुआ (१९५४)।
निधन – छत्रपति शंभाजी महाराज (१६९९), चंद्रभानु गुप्ता (१९८०)।
स्वास्थ्य ही धन है छाछ आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर, यह स्वाभाविक रूप से पाचन में सहायता करता है और पचाने में आसान होता है, जिससे यह संवेदनशील लोगों के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त, छाछ शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है, जिससे यह गर्म दिनों में एक ताज़ा विकल्प बन जाता है।
