वाराणसी :- यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 नई ई-बसें शामिल होंगी। नए सत्र यानी अगले महीने से यह बसें सिटी ट्रांसपोर्ट से जुड़ जाएंगी। शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-बस से लोग सफर कर सकेंगे।
ई-बसों के आगमन से पहले कैंट स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। अखरी और मढ़वा में भी चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। मिर्जामुराद में 50 ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन पहले से संचालित है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि 50 ई-बसें पहले से चल रही हैं और अब नई 50 बसें शामिल होंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इन बसों के आने से सिटी की डीजल बसों की संख्या कम होगी।
क्या बोले अधिकारी सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी परशुराम पांडेय ने बताया कि नए सत्र में नई- नई ई-बसें मिलनी है। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है। वहीं, शेल्टर के लिए नगर निगम स्थान चिह्नित कर रहा है। नई 50 ई-बसों के शहर में संचालन शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।
