आम – बजट में सरकार ने टीडीएस के मोर्चे पर कई बदलाव किए हैं, जिन्हें बारीकी से समझना बेहद जरूरी है। सरकार ने किराए की प्रॉपर्टी से अर्जित आय की सीमा को सालाना ढाई से बढ़ाकर छह लाख किया है लेकिन इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें मासिक 50 हजार रुपये की सीमा भी लगा दी है। उधर, टीडीएस की सीमा में अन्य बदलाव किए हैं, जिससे बीमा एजेंट, शेयर बाजार निवेशक, ब्रोकरेज फर्म और तकनीकी सेवा देने वाले लोगों को लाभ होगा। टैक्स कंसल्टेंट के अनुसार लोग किराए से अर्जित आय पर टीडीएस काटने को लेकर की गई व्यवस्था को समझने में थोड़ी गड़बड़ी कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि उन्हें अगर सालाना छह लाख रुपये किराए से आय के रूप में मिलेगा तो उस पर टीडीएस नहीं कटेगा। महीने में 50 हजार से ऊपर भुगतान होता है तो उस पर टीडीएस काटना होगा।
टॉप स्टोरी
अगले 15 दिन में सात जरूरी वित्तीय काम निपटा लें..
March 17, 2026
चैत्र नवरात्र | पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा
March 17, 2026
बिग ब्रेकिंग | CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार।
March 5, 2026
ज़रूर पढ़ें

अगले 15 दिन में सात जरूरी वित्तीय काम निपटा लें..
March 17, 2026

चैत्र नवरात्र | पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा
March 17, 2026

बिग ब्रेकिंग | CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार।
March 5, 2026

