अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि जब तक ईरान समर्थित गुट आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं और हमले जारी रखे हुए हैं, तब तक पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल नहीं हो सकती।
▪️अबू धाबी में संवाददताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि लेबनान में संघर्ष-विराम को लेकर चर्चा ईरान के साथ चल रही वार्ता से अलग है।
▪️श्री रूबियो ने कहा कि उन्होंने अमरीका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन से बात की है और अमरीकी अधिकारी लेबनान में पहल कर रहे हैं।



